Hanuman Chalisa

चिन्मयानंद को अब आंख में तकलीफ, पहले उठा था सीने में दर्द

Updated: मंगलवार, 1 अक्टूबर 2019 (15:04 IST)
लखनऊ। यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद सोमवार रात संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान से छुटटी मिलने के बाद आंख में दर्द की शिकायत लेकर किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) पहुंच गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने हालांकि दवाएं देकर उन्हें 16 अक्टूबर को जांच के लिए बुलाया।

केजीएमयू के सूत्रों के अनुसार चिन्मयानंद पीजीआई से छुटटी मिलने के बाद केजीएमयू में आंख दर्द की शिकायत लेकर पहुंचे, उनके समर्थक चाहते थे कि स्वामी को वहां भर्ती कर लिया जाए।

केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद सोमवार देर शाम आंख में दर्द की शिकायत लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे थे। जहां डॉ. अरुण शर्मा ने उनकी आंख की जांच की और उन्हें परीक्षण के लिए 16 अक्टूबर को बुलाया गया है।
ALSO READ: छात्रा से यौन उत्पीड़न के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद से संत समाज और भाजपा ने झाड़ा पल्ला
समर्थकों द्वारा उन्हें भर्ती किए जाने का दबाव बनाने के सवाल पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस पूरे ड्रामे के बाद आखिरकार वह देर रात करीब ढाई बजे शाहजहांपुर जेल पहुंचे।

गौरतलब है कि चिन्मयानंद को 23 सितंबर को सीने में दर्द तथा निम्न रक्तचाप की शिकायत के बाद संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोग्राफी की गई, लेकिन कोई अवरोध नहीं पाया गया। स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं के कारण वे अब तक पीजीआई में ही भर्ती थे।

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

Ahmedabad Water Sewer Connection Online : अहमदाबादवासियों के लिए बड़ी राहत, पानी-सीवर कनेक्शन की पूरी प्रक्रिया अब ऑनलाइन, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति

चित्रकूट में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, बांटी राहत सामग्री

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

Chitrakoot Flood : चित्रकूट में बाढ़ का कहर, 30 फीट ऊपर बह रही मंदाकिनी, रामघाट का 300 मीटर पुल बहा, MP समेत 26 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

CM का सख्त आदेश, 'तारीख पर तारीख' अब नहीं चलेगी, 5 साल पुराने राजस्व मामलों का होगा प्राथमिकता से निस्तारण

अगला लेख