रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. chinese woman arrested in delhi for anti indian activity
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2022 (11:50 IST)

फर्जी नाम से दिल्ली में रह रही चीनी महिला गिरफ्तार, भारत विरोधी गतिविधियों में थी शामिल

फर्जी नाम से दिल्ली में रह रही चीनी महिला गिरफ्तार, भारत विरोधी गतिविधियों में थी शामिल - chinese woman arrested in delhi for anti indian activity
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने फर्जी नाम से भारत में रहने और कथित रूप से 'राष्ट्र विरोधी गतिविधियों' में शामिल होने के आरोप में एक चीनी महिला को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान काई रूओ के रूप में हुई है और वह चीन के हैनान प्रांत की रहने वाली है।
 
दिल्ली पुलिस के अनुसार, काई रूओ एक नेपाली नागरिक के तौर पर भारत में रह रही थी और उसे उत्तरी दिल्ली के मजनूं का टीला से हिरासत में लिया गया।
 
पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान उसके पास से डोलमा लामा के नाम से एक नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र बरामद किया गया। हालांकि, जब क्षेत्रीय विदेशी पंजीकरण कार्यालय से पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह एक चीनी नागरिक है और 2019 में भारत आई थी।
 
दिल्ली पुलिस के अनुसार, महिला को यह जानकारी मिलने के बाद मजनूं का टीला से हिरासत में ले लिया गया कि वह राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल है और भारत में नेपाली नागरिक के रूप में रह रही है।
 
पुलिस ने कहा कि 17 अक्टूबर को उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी, 419 , 420, 467 व अन्य संबंधित धाराओं और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें
UP Intermediate Board Exam: जुड़वां बहन से खिताब छीनकर अब इंटरमीडिएट परीक्षा में 'उप्र टॉपर' बनीं दिव्या