biodatamaker

शर्मसार हुई मानवता, पत्नी ने ठेले पर ढोया पति का शव (वीडियो)

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (16:43 IST)
कंधे और साइकल पर शव ले जाने की खबरें तो पहले ही सुर्खियों में आ चुकी हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। दरअसल, एक महिला को मजबूरी में अपने पति का शव ठेले पर ले जाना पड़ा। 

मामला गुरुवार सुबह का है, जब पत्नी को एंबुलेंस न मिल पाने के कारण अपने पति के शव को ठेले पर लादकर जे जाना पड़ा। पत्नी ने बताया कि उसने मुक्तांजलि से संपर्क किया था, लेकिन किसी कारण से नहीं मिल पाई। वहीं उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि किसी अन्य वाहन और एंबुलेंस के जरिए शव को ले जा सके।
पीड़ित महिला के पति संजय शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह शव ले जाने के लिए एंबुलेंस जुटा सके। इसीलिए अपनी 6 साल की बच्ची के साथ वह ठेले पर शव ले गई। महिला की मजबूरी का अंदाज इससे लगा सकते हैं कि वह पति के अंतिम संस्कार के लिए सड़क पर राहगीरों से भीख मांगती रही।

जिसने भी यह नज़ारा देखा उसकी रूह कांप गई। ठेले पर शव को जाता देख राह चलते लोगों ने महिला की मदद की। बताया जा रहा है कि इलाज के लिए भी महिला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर छतीसगढ़ के कई मंत्रियों की चौखट पर दस्तक दी, लेकिन उसे कहीं से मदद नहीं और आखिरकार उसके पति की मौत हो गई। 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

महासमाधि दिवस पर यूपी पर्यटन की बड़ी पहल, नीब करोरी बाबा के नाम से बना नया आध्यात्मिक सर्किट

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

राम मंदिर में नियम हुए सख्त, अब मशीनें करेंगी चढ़ावे की गिनती, वेबसाइट पर दिखेगा रोजाना का हिसाब

अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा में बड़ी सेंध, हैकर ने कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी VVIP दर्शन पास, जांच शुरू

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अगला लेख