dharma sangrah
✕

जहां दूल्हा की मांग भरती है दुल्हन...

Updated: शनिवार, 12 मई 2018 (12:24 IST)
नई दिल्ली। हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों में विवाह संबंधी अजब-गजब प्रथाएं है। देश के मध्य भाग में स्थि‍त छत्तीसगढ़ एक ऐसा ही आदिवासी बहुल राज्य है जहां विवाह से जुड़ी एक विचित्र प्रथा है।
 
राज्य के जशपुर जिले में दु‍ल्हनें अपने दू्ल्हे की मांग भरती हैं। पर इस प्रथा को पूरा करते समय कुछ नियम कायदों को भी पूरा करना होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां विवाह के मंडप में दुल्हन का भाई अपनी बहन की अंगुली पकड़ता है औऱ दुल्हन अपने भाई के सहारे बिना देखे पीछे हाथ करके दूल्हे की मांग देती है।
 
आम विवाह की तरह जिले के आदिवासी समाज में भी मंडप सजाया जाता है और दूल्हा-दुल्हन सजधज कर विवाह के मंडप में बैठते हैं। ठीक इसी तरह से बारातियों और घरातियों की भीड़ भी जुटती है। विवाह की सारी रस्में पूरी की जाती हैं और विवाह से जुड़े मंगल मंत्र पढ़े जाते हैं। 
 
लेकिन, सात जन्मों के सूत्र में बंधने से पहले यहां एक ऐसी प्रथा है जो इस जनजाति की शादी को दूसरी शादी से सबसे अलग बनाती है। यहां शादी कराने वाले पुरोहितों का कहना है कि शादी से पहले वर-वधू पक्ष साथ में बाजार जाते हैं और एक साथ सिंदूर खरीदते हैं और अगले दिन शादी के वक्त दूल्हा-दुल्हन उसी सिंदूर से एक-दूसरे की मांग भरते हैं।
 
आदिवासी समाज के लोगों की मान्यता है कि इस तरह के सिंदूर दान से वैवाहिक रिश्तों में बराबरी का अहसास होता है। पर इस खास रस्म के लिए दूल्हन के घर के पास किसी बगीचे में दूल्हा उसके घर से आमंत्रण का इंतजार करता है और इसके बाद दुल्हन के रिश्तेदार दूल्हे के पास पहुंचते हैं और उसे कंधे पर बैठाकर विवाह के मंडप में ले आते हैं।
 
इसके बाद विवाह के मंडप में दुल्हन का भाई अपनी बहन की उंगली पकड़ता है और दुल्हन अपने भाई के सहारे बिना देखे अपना एक हाथ पीछे करके दूल्हे की मांग भरती है। 
 
लेकिन, अगर दुल्हन का कोई भाई न हो तो ऐसी हालत में दुल्हन की बहनें इस रस्म को पूरा कराती हैं। दोनों तीन-तीन बार एक-दूसरे की मांग में सिंदूर भरते हैं लेकिन दूल्हा-दुल्हन के रिश्तों को मजबूती देने वाली ये अनूठी रस्म चादर के घेरे में निभाई जाती है जिसे हर कोई नहीं देख पाता है।
 
उल्लेखनीय है कि इस रस्म के समय केवल दूल्हा-दुल्हन, उनके परिवार, पुरोहित और गांव के बड़े बुजुर्ग ही मौजूद रहते हैं और माना जाता है कि इस रस्म के पूरा होते ही दूल्हा-दुल्हन सात जन्मों के बंधन में बंध जाते हैं। 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

स्वामी प्रसाद मौर्य पर सपा और कांग्रेस आमने-सामने! क्या बढ़ेंगी दूरियां?

अयोध्या, मथुरा और काशी को दहलाने की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

अब व्हीलचेयर से भी कर सकेंगे दीपोत्सव और सरयू आरती के दर्शन, श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

अगला लेख