dharma sangrah
✕

चेन्नई में भारी बारिश, छोड़ा जाएगा 2 तालाबों से पानी, बाढ़ की चेतावनी

Updated: रविवार, 7 नवंबर 2021 (10:53 IST)
चेन्नई। चेन्नई और उपनगरीय इलाकों में रात भर भारी बारिश हुई, जो अब भी जारी है जिससे जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इस बीच चेन्नई के 2 जलाशयों से पानी छोड़े जाने की तैयारी के बीच अधिकारियों ने रविवार को लोगों को बाढ़ की चेतावनी जारी की।
 
अधिकारियों ने बताया कि चेन्नई शहर में पीने के पानी के महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में काम करने वाले चेम्बरमबक्कम और पुझल जलाशयों में भरे बारिश के अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने के लिए इन्हें खोला जाएगा।
 
शुरुआती बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए राज्य जल संसाधन अधिकारियों ने कांचीपुरम और तिरुवल्लूर के जिलाधिकारियों को निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को वहां से निकालकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की सलाह दी है।
 
चेन्नई और कांचीपुरम और तिरुवल्लूर जिलों के कई उपनगरों में शनिवार सुबह से रुक-रुक कर बारिश हुई और रात भर बारिश होती रही, जिससे कई इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी हुई।

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

LIVE: उत्तराखंड में खाई में गिरी बस, 6 की मौत

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी गर्लफ्रेंड की बात, कौन है वो

जब गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गए राहुल गांधी, जहां मिले थे राजीव-सोनिया: सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा

अगला लेख