dharma sangrah
✕

इन सर्दियों में LAC पर चीन के साथ होगा सशस्त्र टकराव?

Updated: रविवार, 7 नवंबर 2021 (10:32 IST)
जम्मू। अगर सोशल मीडिया पर उपलब्ध सैंकड़ों की संख्या में ताजा संदेशों, फोटो और वीडियो पर यकीन करें तो इन सर्दियों में चीन और भारत के बीच एलएसी पर सशस्त्र टकराव होकर रहेगा है। यह टकराव अरूणाचल प्रदेश और लद्दाख सीमा पर हो सकता है।
 
ट्विटर आदि सोशल मीडिया पर चीनी सेना के युद्धाभ्यासों की कई वीडियो हाल ही में अपलोड हुई हैं। इनमें लाल सेना की ताकत का गुणगान करते हुए कहा जा रहा है कि चीनी सेना लद्दाख से लेकर तेवांग तक के उन सभी इलाकों को इन सर्दियों में भारतीय सेना से खाली करवा लेगी जिन पर उसने पिछले 20 सालों से कब्जा कर रखा है।
 
कई चीनी वेबसाइटें भी इसके प्रति दावा करने से पीछे नहीं हटती कि करीब 10 से अधिक चीनी सेना के ब्रिगेड एलएसी पर अत्याधुनिक और भारतीय सेना को चौंका देने वाले हथियारों के साथ कूच कर गए हैं और वे एलएसी पर उन स्थानों पर काबिज हो जाएंगें जहां अक्सर भारतीय सेना पहले पहुंच जाती है।
 
अगर इस संदेशों, फोटो, वीडियो और वेबसाइटों पर लिखे जा रहे लेखों को ध्यान से पढ़ें और देखें तो यह सब मनोवैज्ञानिक युद्ध का ही हिस्सा है। यही नहीं चीन समर्थकों ने इस प्रोपोगंडा के तहत अब सोशल मीडिया पर गलवान वैली की झड़पों की उन तस्वीरों की भी बाढ़ ला दी है जिनमें कथित तौर पर चीनी सेना ने भारतीय जवानों को बंधक बना कर रखा था।
 
हालांकि इतना जरूर सच्चाई लिए हुए है कि भारतीय सेना को यह आशंका है कि चीनी सेना इन सर्दियों मंे भी लद्दाख सीमा से नहीं हटेगी और वह इस बार आक्रामक मूड में है। इसकी पुष्टि भारतीय सेनाध्यक्ष भी कर चुके हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

तिरुपति मंदिर में 121 किलो स्वर्णाभूषण चढ़ाए, चेन्नई के उद्योगपति ने सौंपी करोड़ों की भेंट

Uttarakhand : धामी सरकार ने गिनाईं 5 साल की उपलब्धियां, 36000 युवाओं को नौकरी और 3.10 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

अगला लेख