Hanuman Chalisa

ट्रेन के डिब्बे में फैला केमिकल, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

डिब्बे में रखे गए अग्निरोधक यंत्र पर बैठा यात्री

Updated: रविवार, 21 जुलाई 2024 (15:50 IST)
Bihar train : बिहार के समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन संख्या-2565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एक डिब्बे में रविवार की सुबह आग बुझाने वाला केमिकल फैल जाने से धुआं उठने ‌पर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मची गई। ALSO READ: गोंडा में कैसे पटरी से उतरी ट्रेन, जांच रिपोर्ट में हादसे के लिए किसे ठहराया गया जिम्मदेार?
 
समस्तीपुर रेल मंडल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सुबह नौ बजकर 21 मिनट पर समस्तीपुर स्टेशन पर पहुंची। लगभग नौ बजकर 45 मिनट पर जब ट्रेन प्रस्थान करने वाली थी तभी एक डिब्बे से धुआं उठने ‌की शिकायत मिली।
 
प्लेटफॉर्म और ट्रेन में कार्यरत रेलकर्मियों द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की गई तो पाया गया कि कोई यात्री उक्त डिब्बे में रखे गए अग्निरोधक यंत्र पर बैठ गया था, जिससे यंत्र दब गया और आग बुझाने वाला केमिकल फैल जाने से धुआं उठने लगा। इससे यात्री घबरा गए और उन्होंने शिकायत की।
 
बाद में रेलकर्मियों द्वारा पूरी ट्रेन की जांच की गई, किसी भी प्रकार की अन्य कमी नहीं पाए जाने पर लगभग 10 बजकर 28 मिनट पर ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख