Hanuman Chalisa

सामूहिक नकल कराने वालों का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (11:00 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने माध्यमिक (बोर्ड) परीक्षा में सामूहिक नकल कराने वाले गिरोह के सरगना सहित 10 सदस्यों को एटा के सकीट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
 
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार को करीब पौने चार बजे एटा के सटीक इलाके में स्थित माँ गायत्री इण्टरमीडिएट कॉलेज में बोर्ड की परीक्षा में नकल माफियाओ के गिरोह द्वारा सुनियोजित तरीके से कमरा बंद करके परीक्षा में नकल कराई जा रही थी।
 
उन्होंने बताया कि सूचना पर एसटीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्कूल के प्रधानाचार्य गौरीशंकर के अलावा तेजेन्द्र, विपिन कुमार, नेपाल सिंह, राज कुमार, राहुल, अजय सिंह, सुमित कुमार, रमन और दिलीप कुमार गुप्ता को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नौ कॉपियां लिखी हुई, दो कॉपी खाली, 18 उत्तर पुस्तिका बिना मुख्य पृष्ठ के सादी पाई गईं तथा सात सादी उत्तर पुस्तिकाओं के मुख्य पृष्ठ पाए गए।
 
अनुक्रमांक 184706, 171046,171050, 171136, 195653 परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओें में परीक्षा केन्द्र से बाहर लिखे जाने के कारण संकलन बंडल से अलग कर रखी थी,पाई गईं। कॉपी इण्टर अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र की थी। मौके से 18 प्रवेश पत्र भी मिले।
 
सिंह ने बताया कि गिरफ्तार स्कूल के प्रधानाचार्य एवं केन्द्र व्यवस्थापक गौरीशंकर ने कुछ युवकों से 40 से 50 हजार रुपए लेकर स्कूल के कक्ष में बैठाकर कापियां लिखवाई जा रही थी। कापियां लिखवाये जाने के बाद असल विद्यार्थियों की कॉपी के अन्दर के पन्नो को निकालकर, लिखाई गई कॉपी के पन्नों को स्टेपल कर शामिल कर दिया जाता था। (वार्ता) 

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया में बीजेपी ने क्यों काटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट, बवाल कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, टियर गैस का प्रयोग

PM मोदी बोले- 9 महीने में हुआ भारत-न्यूजीलैंड FTA, 2030 तक व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य

खमेनेई के बाद ईरान: कितनी बदल जाएगी मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था

'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बम गिरा देना', ट्रंप का दावा; मैं लंबे समय से ईरान की हिट लिस्ट में हूं

Top News 11 July: पीएम मोदी ने FTA को बताया मील का पत्थर, ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान

अगला लेख