dharma sangrah
✕

उत्तर कोरिया पर शिकंजा, अमेरिका ने संयुक्त राष्‍ट्र से की यह मांग...

Updated: रविवार, 25 फ़रवरी 2018 (10:23 IST)
संयुक्त राष्ट्र। अमेरिका ने उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए उसकी मदद करने के लिए विश्व भर के बंदरगाहों के 33 पोतों पर प्रतिबंध लगाने तथा 27 शिपिंग कारोबारों को ब्लैक लिस्ट करने की मांग संयुक्त राष्ट्र से की है।
 
अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति से यह मांग ऐसे वक्त की है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को उत्तर कोरिया पर अब तक के सर्वाधिक कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। 
 
जापान ने भी 33 पोतों में से तीन पोतों के संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन करते हुए उत्तर कोरिया की मदद के वास्ते , प्योंगयांग भेजे जा रहे तेल का एक पोत से दूसरे पोत में स्थानांतरण करने के मुद्दे पर चिंता जताते हुए अमेरिका की मांग का समर्थन किया है।
 
परिषद के सदस्यों के पास प्रस्तावित प्रतिबंधों पर आपत्ति उठाने के लिए शुक्रवार तीन बजे तक का वक्त है और अगर उत्तर कोरिया के सहयोगी चीन सहित कोई सदस्य देश इस अनुरोध को ब्लॉक नहीं करता तो यह प्रतिबंध प्रभावी हो जाएगा। 
 
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया के विवादास्पद परमाणु कार्यक्रम को धन मिलने से रोकने के वास्ते इसके सामान के निर्यात पर रोक लगाने के लिए परिषद ने पिछले साल अनेक प्रस्ताव स्वीकार किए थे। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख