1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Taliban attack on Afghanistan army

अफगान सैन्य ठिकाने पर तालिबान हमला, 18 की मौत

Afghanistan
काबुल। पश्चिमी प्रांत फराह में शनिवार रात को अफगान सेना के एक अड्डे पर तालिबान आतंकवादियों के हमले में कम से कम 18 सैनिकों की मौत हो गई।
 
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दौलत वजीर ने बताया कि पिछली रात फराह के बाला बुलुक जिले में सेना के एक अड्डे पर आतंकवादियों ने हमला किया। हमले में हमने 18 सैनिक खो दिए। दो सैनिक घायल हुए हैं। हमने इलाके में और बल भेजे हैं। तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली है। (भाषा) 
अगला लेख
परीक्षा में पूछा सवाल, मंत्री सत्यपाल सिंह की दलील में क्या गलत है...