• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Chandrababu Naidu
Written By
Last Modified: अमरावती , गुरुवार, 30 मार्च 2017 (15:24 IST)

चन्द्रबाबू नायडू के बेटे ने ली एमएलसी पद की शपथ

चन्द्रबाबू नायडू के बेटे ने ली एमएलसी पद की शपथ - Chandrababu Naidu
अमरावती। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने बुधवार को विधान परिषद के सदस्य के रूप में शपथ ली। इसके बाद वैदिक विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ उन्हें आशीर्वाद दिया।
 
लोकेश ने विधानसभा परिसर में व्यापार सलाहकार समिति के कमरे में शपथ ली। स्पष्ट रूप से शपथ लेने के बाद मंत्रोच्चार कराने के लिए ऐसा किया गया था, हालांकि अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने काउंसिल हॉल में शपथ ली। लोकेश और अन्य विधान पार्षदों को काउंसिल अध्यक्ष ए. चक्रपाणी ने शपथ दिलाई। लोकेश का निर्वाचन इस महीने की शुरुआत में परिषद के लिए विधायकों के कोटे से हुआ है। तेदेपा सूत्रों के मुताबिक लोकेश को जल्द ही मंत्री बनाया जा सकता है।
 
लोकेश के अलावा तेदेपा से करनाम बालराम कृष्णमूर्ति, डोक्का मनिक्या वरप्रसाद, बत्चूला अर्जुनुदु, एम. रवीन्द्रनाथ रेड्डी, जी. दीपक रेड्डी, पोथुला सुनीता, भाजपा से पीवीएन माधव, प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिव फ्रंट के नरसिम्हा रेड्डी और वाई. श्रीनिवासुलू रेड्डी ने विधान पार्षद के रूप में शपथ ली। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सचिन तेंदुलकर और रेखा की राज्यसभा में अनुपस्थित पर उठा सवाल