Daily Horoscope
✕

छगन भुजबल की 20 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने का आदेश

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (21:12 IST)
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री छगन भुजबल और अन्य के खिलाफ धन शोधन की अपनी जांच के सिलसिले में 20.41 करोड़ रुपए जब्त करने का एक ताजा आदेश जारी किया है।


केंद्रीय जांच एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय ने यहां कहा कि इसने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त करने का आदेश दिया।

ईडी ने बताया कि इन पांच संपत्तियों में मुंबई, नासिक और पुणे स्थित भुजबल का बंगला, फ्लैट और कार्यालय शामिल हैं। इसने बताया कि ताजा आदेश के साथ इस मामले में जब्त होने वाली संपत्ति का कुल मूल्य 178 करोड़ रुपए हो गया है।

गौरतलब है कि राकांपा नेता भुजबल फिलहाल जेल में हैं। उन्हें पिछले साल जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया था। भुजबल के बेटे और राकांपा विधायक पंकज और उनके भतीजे समीर भी मामले में आरोपी हैं।

इन लोगों के खिलाफ धन शोधन के आरोप दिल्ली में महाराष्ट्र सदन के निर्माण के ठेके और मुंबई में कलीना भूमि कब्जा करने के मामले से जुड़े हुए हैं। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

अगला लेख