dharma sangrah

CBSE की छात्रों को चेतावनी, 12th की परीक्षा में ग्रेस अंक देने की खबर फर्जी

Updated: मंगलवार, 14 दिसंबर 2021 (14:23 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही एक फर्जी ऑडियो के खिलाफ मंगलवार को छात्रों को आगाह किया, जिसमें दावा किया गया है कि 12वीं कक्षा की अकाउंटेंसी की परीक्षा में त्रुटि के कारण छात्रों को ग्रेस अंक दिए जाएंगे।
 
बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह बोर्ड के संज्ञान में लाया गया है कि परीक्षा नियंत्रक के नाम से एक ऑडियो संदेश का कथित हवाला देते वाली फर्जी रिपोर्ट प्रसारित हो रही है जिसमें दावा किया गया है कि 12वीं कक्षा के अकाउंटेंसी की पहली टर्म की 13 दिसंबर को हुई परीक्षा में 6 ग्रेस अंक तक दिए जाएंगे।
 
उसने कहा कि खबरों में प्रकाशित सामग्री पूरी तरह निराधार और झूठी है। किसी भी रिपोर्टर ने इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक, सीबीएसई से बात नहीं की और बोर्ड ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। अत: सीबीएसई जनता को अपने निहित स्वार्थों वाली ऐसी अपुष्ट खबरों के जाल में न फंसने को लेकर आगाह करती है।
 
इससे एक दिन पहले बोर्ड ने 10वीं कक्षा की एक परीक्षा के प्रश्न पत्र में लैंगिक रूढ़िवादिता और प्रतिगामी नियमों पर आलोचनाएं होने के बाद कहा था कि उसने परीक्षा के पर्चे से विशेष गद्यांश और उससे जुड़े प्रश्नों को हटा दिया गया है और वह उक्त प्रश्नों के लिए छात्रों को पूर्ण अंक प्रदान करेगा।

बोर्ड ने प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया की पूरी समीक्षा करने और उसे मजबूत करने के लिए एक समिति गठित करने की भी घोषणा की थी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख