dharma sangrah
✕

सीबीआई ने औरंगाबाद के डीएम के खिलाफ दर्ज किया भ्रष्टाचार का मामला

Updated: शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (17:48 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई ने बिहार में औरंगाबाद के जिलाधिकारी (डीएम) कंवल तनुज और अन्य के खिलाफ शुक्रवार को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि मामला भारतीय रेल बिजली कंपनी लि. (बीआरबीसीएल) के ऊर्जा संयंत्र के लिए जिले के नबी नगर इलाके में जमीन अधिग्रहण में कथित अनियमितताओं से संबंधित है।


यह एनटीपीसी की अनुषंगी कंपनी है। एजेंसी ने मामले के बाबत शुक्रवार को जिलाधिकारी के आवास पर तलाशी ली। सीबीआई की प्राथमिकी के मुताबिक आरोपियों द्वारा 7 एकड़ जमीन को अवैध तरीके से अधिग्रहीत करने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। एक अन्य व्यक्ति को जमीन का मालिक दिखाया गया जिनकी अब मौत हो चुकी है।

सीबीआई ने दावा किया कि सामने आया है कि नबी नगर में बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सी. शिवकुमार ने तनुज तथा कंपनी और जिला प्रशासन के अज्ञात अधिकारियों और गोपाल प्रसाद सिंह के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रची। सिंह की मौत हो चुकी है। प्राथमिकी के मुताबिक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के बिहार कैडर के अधिकारी तनुज ने जाली कागजात बनाए और सिंह को जमीन का मालिक दिखाया। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख