dharma sangrah

Twitter के खिलाफ मामला दर्ज, भारत के नक्शे से की थी छेड़छाड़

Updated: मंगलवार, 29 जून 2021 (18:19 IST)
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)। सोशल मीडिया मंच टि्वटर द्वारा भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख को बाहर दिखाए जाने से आहत एक वकील ने खुर्जा कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर के रहने वाले वकील प्रवीण भाटी ने खुर्जा कोतवाली नगर थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसमें उन्होंने टि्वटर के द्वारा भारत के मानचित्र से जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख को बाहर दिखाए जाने का जिक्र किया है।

पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने कहा कि इस कृत्य से जनमानस की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इसके खिलाफ टि्वटर के प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी व इंडिया हेड अमृता त्रिपाठी के खिलाफ नक्शे में छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। प्रवीण भाटी उत्तर प्रदेश बजरंग दल के सह संयोजक भी हैं। खुर्जा के सीओ सुरेश सिंह ने बताया कि प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
ALSO READ: weather update: राजस्थान में 2 सप्ताह पहले पहुंचा मानसून, दिल्ली और उत्तर भारत को इंतजार
गौरतलब है कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संबंधी नए नियमों के अनुपालन को लेकर भारत सरकार के साथ जारी गतिरोध के बीच टि्वटर की वेबसाइट भारत का विरूपित नक्शा दर्शा रही थी, जिसमें जम्मू कश्मीर और लद्दाख को एक अलग देश दिखाया गया था।
ALSO READ: अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाने वाली हिन्दू महिला ने की अदालत से सुरक्षा की मांग
भारी विरोध के बाद टि्वटर ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से बाहर दिखाने वाले विरूपित नक्शे को अपनी वेबसाइट से हटा लिया था। यह पहला मौका नहीं था, जब टि्वटर ने भारत के नक्शे को गलत तरीके से पेश किया। इससे पहले भी उसने लेह को चीन का हिस्सा दिखाया था।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख