ramcharitmanas

मंदिर के हाथियों का रिक्रिएशन कैम्प

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (15:22 IST)
कोयंबटूर। अगर हमें अपने लगातार काम से छुट्‍टी नहीं मिलती है तो आदमी का चिड़चिड़ा होना स्वाभाविक है। इस मामले में बड़े और बच्चे ही नहीं, वरन पशु-पक्षी भी चाहते हैं कि कुछ समय उन्हें अपनी पसंद से बिताने का मौका दिया जाए। 
 
ज्यादातर काम की जगहों पर भले ही इस बात को ध्यान में नहीं रखा जाता हो लेकिन दक्षिण भारत के मंदिर इस मामले में काफी संवेदनशील हैं और इन्हें संचालित करने वाले लोगों को मंदिरों से जुड़े हाथियों की भी चिंता रहती है।    
 
जानकारों का कहना है कि तमिलनाडु के प्रसिद्ध रामेश्वरम मंदिर में इन दिनों खासा उत्साह है क्योंकि मंदिर के सभी हाथी एक महीने की छुट्टी पर कोयंबटूर के ठेक्काम्पत्ति शिविर जा रहे हैं। इसके लिए हाथियों की बाकायदा साज-सज्जा की जाती है। 
 
पारंपरिक रूप से इन हाथियों की सजावट का काम इनके महावत करते हैं। इसके बाद ये महावत इन को लेकर ठेक्काम्पत्ति के लिए निकल जाते हैं। जहां हर साल राज्य सरकार का हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ मंत्रालय एक खास कायाकल्प कैंप का आयोजन करता है। 
 
इस कैंप में हाथियों को लंबी सैर पर ले जाने के साथ-साथ उन्हें नहलाया जाता है और उनकी मेडिकल जांच भी की जाती है। इसके अलावा कैंप में हाथियों को पूरे महीने मुफ्त भोजन भी दिया जाता है। इस कैंप को दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता ने शुरू किया था। 
 
इस साल भी उम्मीद की जा रही है कि ठेक्काम्पत्ति में लगभग 33 हाथी इस कैंप में भाग लेंगे। इस कैंप का उद्घाटन हिंदू धर्म एवं दान मंत्रालय के मंत्री एसएस रामचंद्रन ने किया और कैंप की गतिविधियां अपने योजनाबद्ध कार्यक्रम के अनुसार चल रही हैं। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख