Hanuman Chalisa
✕

बिजली के तार के संपर्क में आने से बस में आग लगी, 10 यात्रियों की मौत, 22 घायल

Updated: सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (07:43 IST)
ब्रह्मपुर (ओडिशा)। ओडिशा में गंजाम जिले के गोलंतारा इलाके में रविवार को बिजली के तार के संपर्क में आने से एक बस में आग लग गई। इस दुर्घटना में 6 महिलाओं सहित 10 यात्रियों की जलने से मौत हो गई जबकि 22 अन्य जख्मी हो गए।
ALSO READ: अहमदाबाद में फैक्टरी में भयावह आग, 4 की मौत
गंजाम के जिलाधिकारी विजय अमृत कुलांगे और ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने बताया कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोगों को यहां एमकेसीजी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल और कटक के एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 
एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आपात चिकित्सा अधिकारी बीएन महाराणा ने बताया कि 11 वर्षीय एक लड़के की मौत यहां लाते समय रास्ते में हुई। उन्होंने बताया कि यहां लाए गए अन्य 5 लोगों की हालत बेहद नाजुक है। पुलिस ने बताया कि हादसा मनदाराजपुर में उस समय हुआ, जब बस जंगलपाडु से चिकरादा जा रही थी और उसमें करीब 40 यात्री सवार थे।
 
ब्रह्मपुर सदर के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) जयंत कुमार महापात्रा ने बताया कि बस में सवार लोग एक नज़दीकी गांव में सगाई समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बस 11 किलोवॉट की क्षमता वाली बिजली के तार के संपर्क में आ गई जिससे उसमें आग लग गई।
 
मुख्य दमकल अधिकारी सुकांत सेठी ने बताया कि आग को बुझा दिया गया है। दुर्घटना के बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और बस में फंसे सभी लोगों को निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस की छत पर सामान रखा था। बस चालक ने संकरी सड़क पर 2 पहिया वाहन को रास्ता देने की कोशिश की, उसी समय वह पारेषण लाइन के संपर्क में आ गई।
 
सेठी ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच कर हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है।
 
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के नि:शुल्क इलाज की घोषणा की है। राज्य के परिवहन मंत्री पद्मानाभ बेहरा ने कहा कि पूरी घटना की गंभीरता से जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घटना पर शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। घटना की जांच कराने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि दोबारा ऐसी घटना होने से रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट को क्यों याद आए विराट कोहली? दिवाली से जुड़ा है पूरा मामला, जानें

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से बंगाल-असम में बाढ़ का खतरा, गांवों में बजे सायरन

चक्रवात अर्णब से तबाही से प्रियंका गांधी चिंतित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद की अपील

सीएम डॉ. मोहन यादव का कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि, पेंशनर्स को भी राहत

मोकामा विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका: रद्द हुई जमानत, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

अगला लेख