kundali milan
✕

वाराणसी में कोहरे का कहर, बस पलटने से 30 घायल

Updated: रविवार, 14 जनवरी 2018 (10:32 IST)
वाराणसी। उत्तरप्रदेश में वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में घने कोहरे के कारण रविवार को श्रद्धालुओं से भरी एक बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई जिससे लगभग 30 श्रद्धालु घायल हो गए। घायल सभी श्रद्धालु पुणे के रहने वाले हैं।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दुर्घटना थाने से लगभग ढाई किलोमीटर दूर शाहपुर के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल स्थानीय चिरई गांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला मुख्यालय स्थित दीनदयाल उपाध्याय  अस्पताल में भर्ती करवाया। इनमें से 4 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ। शनिवार वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सहित यहां के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालु सुबह गोरखपुर जा रहे थे। महाराष्ट्र में पंजीकृत इस आरामदायक बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।
 
एक स्थानीय निवासी प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जिस सड़क पर यह हादसा हुआ है, उसके चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस पर जहां-जहां गहरी खुदाई की गई है और मिट्टी एवं अन्य सामान सड़क पर रखे हुए हैं। घने कोहरे के कारण चालक ठीक प्रकार से रास्ता नहीं देख पाया जिससे बस अनियंत्रित हो गई और लगभग 5 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई। (वार्ता) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख