dharma sangrah
✕

ट्रक से टकराई स्कूल बस, ड्राइवर की मौत, 26 बच्चे घायल

Updated: रविवार, 17 सितम्बर 2017 (09:54 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में शनिवार को एक स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई और 26 बच्चे घायल हो गए। 
 
हादसा इतना जोरदार था कि चालक को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई जबकि अन्य घायल बच्चों में सात की हालत गंभीर होन पर सीएचसी बीकापुर व शेष 19 को जिला अस्पताल में भेजा गया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकापुर के बजरंग सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र सोहावल के मीरपुर में हो रही खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किराए की बस से गए थे।
 
देर रात से लौटते समय थाना पूराकलंदर क्षेत्र में भरतकुंड के पास जीवपुर के निकट फैजाबाद की तरफ आ रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 52 बच्चों में से 26 बच्चे घायल हो गए।

घायल बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी बीकापुर व जिला अस्पताल लेे जाया गया। रात में बीकापुर में भर्ती बच्चों को भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख