dharma sangrah
✕

तेज रफ्तार बस ने खड़ी बस को टक्कर मारी, सात की मौत, 20 घायल

Updated: बुधवार, 6 मार्च 2019 (15:03 IST)
जयपुर। पाली जिले के सांडेराव क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार बस ने एक खड़ी बस को टक्कर मार दी जिससे एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
 
थानाधिकारी धोलाराम ने बताया कि कैनपुरा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बस ने वहां खड़ी एक बस को पीछे से टक्कर मार दी जिससे एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 20 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को रानी के प्राथमिक उपचार केन्द्र ले जाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल 19 लोगों को पाली के बांगड अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चम्पादेवी (38), चुन्नी लाल सत्तार (22), अर्जुन सिंह (22), पूनम सिंह (19), पप्पूराम (35), गिरधारी सिंह (35) और रावल सिंह (22) के रूप में हुई है।
 
थानाधिकारी ने बताया कि सवारी लेने की होड़ में एक बस तेज रफ्तार में आई और पहले से खड़ी एक बस को पीछे से टक्कर मार दी।
 
उन्होंने बताया कि अहमदाबाद से जोधपुर आ रही तेज रफ्तार बस ने कैनपुरा के पास एक ट्रक को ओवरटेक किया और नियंत्रण खो जाने के कारण सड़क पर खड़ी दूसरी बस को टक्कर मार दी।
 
थानाधिकारी ने बताया कि सभी मृतकों का पोस्टमार्टम जारी है। टक्कर मारने वाली बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख