सम्बंधित जानकारी
- सबरीमला हिंसा : भाजपा सांसद के घर हमला, आरएसएस कार्यालय में लगाई आग...
- लोकसभा में उठा सबरीमला का मुद्दा, विपक्ष और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप
- सबरीमला को लेकर केरल में हिन्दू संगठनों की हड़ताल, प्रदर्शनकारियों ने वाहनों को रोका
- सबरीमाला मंदिर में महिलाओं ने रचा इतिहास, केरल में बवाल
- सबरीमला: 'जांघों वाली तस्वीर' पर विवाद, महिला गिरफ़्तार
तमिलनाडु में सड़क हादसा, 10 सबरीमला श्रद्धालुओं की मौत
पुडुकोट्टई (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के पुडुकोट्टई जिले के तिरुमयम कस्बे के पास रविवार को हुए एक सड़क हादसे में तेलंगाना के रहने वाले 10 सबरीमला श्रद्धालु मारे गए। श्रद्धालुओं की गाड़ी और एक लॉरी के बीच आमने-सामने की टक्कर होने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 5 लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मृतकों की उम्र 21 से 35 वर्ष के बीच है। अधिकारी ने कहा कि यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जब कराईकुडी से पुडुकोट्टई जा रहे सबरीमला श्रद्धालुओं का टेम्पो सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराया।
उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को पुडुकोट्टई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)
