1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bus accident in Himachal Pradesh

हिमाचल में बड़ा बस हादसा, 5 की मौत, 35 घायल

Himachal Pradesh
शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मंगलवार को उत्तराखंड से आ रही एक बस के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए हैं।
 
पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब 6.45 बजे चंबा सदर इलाके के चेहली गांव में हुआ। पुलिस ने बताया कि हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस देहरादून से चंबा जा रही थी। घायलों को दमकलकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से चंबा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
 
मृतकों की पहचान योगेश कुमार (47), पूजा कुमारी (28), राजीव कुमार (37), मणि राम (33) और दावत अली (30) के रूप में हुई है।
अगला लेख
मध्यप्रदेश में सियासी महाभारत Live : संकट में कमलनाथ सरकार, सिंधिया के साथ 19 विधायक देंगे इस्तीफा