sundarkand
✕

बड़ी खबर, गुरुग्राम से मध्यप्रदेश आ रही बस का अपहरण, 34 यात्र‍ी थे सवार

Updated: बुधवार, 19 अगस्त 2020 (11:46 IST)
आगरा। आगरा दक्षिणी बाईपास पर महुअर के पास मंगलवार देर रात गुड़गांव (गुरुग्राम) से मध्यप्रदेश के पन्ना (छतरपुर) जा रही स्लीपर कोच बस को कुछ युवकों ने अगवा कर लिया।
 
आगरा के एसएसपी बबलू कुमार ने बुधवार को बताया कि घटना देर रात की है। उन्होंने बताया कि अभी तक की छानबीन में पता चला है कि रात 2 बजे बस इटावा से आगे निकल गई थी।
 
एसएसपी ने घटना के बारे में कहा कि मध्य प्रदेश के डबरा के रहने वाले रमेश स्लीपर बस संख्या यूपी 75 एम-3516 में 34 यात्रियों को लेकर मंगलवार शाम को गुरुग्राम से मध्य प्रदेश के पन्ना में अमानगंज के लिए रवाना हुए थे।
 
उन्होंने बताया कि रात 10.30 बजे बस आगरा के दक्षिणी बाइपास के रायभा टोल प्लाजा के पास पहुंची थी कि तभी वहां बोलेरो व जाइलो में सवार आठ- नौ युवकों ने खुद को फाइनेंसकर्मी बताकर इसे रोक लिया।
 
एसएसपी ने बताया कि युवकों ने चालक से बस से नीचे उतरने को कहा लेकिन वह नहीं उतार और बस लेकर आगे चल दिया।
 
अधिकारी ने बताया कि गाड़ी सवारों ने बस का पीछा किया और मलपुरा क्षेत्र में न्यू दक्षिणी बाईपास पर ही उन्होंने बस को ओवरटेक कर उसे रोक लिया।
 
उन्होंने बताया कि युवकों ने चालक और परिचालक को जबरन बस से नीचे खींच लिया। युवकों ने सवारियों से कहा कि वे शांत रहें और किसी को कोई खतरा नहीं है।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार युवक बस में बैठ गए। एक ने स्टेयरिंग संभाल ली और वे बस ले कर चले गए। उन्होंने बताया कि कुछ युवकों ने चालक-परिचालक को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उन्हें दिल्ली-कानपुर हाईवे पर कुबेरपुर के पास छोड़ दिया।
 
उन्होंने बताया कि उस समय सुबह के चार बजे थे। चालक और परिचालक ने मलपुरा थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
 
जानकारी मिलते ही एसएसपी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फाइनेंस का ही लग रहा है मगर अंदाज दुस्साहसिक है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज किया जा रहा है। बस और सवारियों का पता लगाया जा रहा है

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख