manglik dosh calculator
✕

दिल्ली में फिर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण हटाया

Updated: मंगलवार, 10 मई 2022 (13:07 IST)
नई दिल्ली। अतिक्रमण रोधी अभियान को अंजाम देने के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) के अधिकारी बुलडोजर के साथ मंगलवार को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में गुरुद्वारा रोड पर पहुंचे और अवैध अस्थायी निर्माण को हटाया।
 
नगर निगम के अधिकारी सोमवार को शाहीन बाग भी पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय लोगों तथा राजनेताओं के विरोध-प्रदर्शन के बाद वे बिना कोई कार्रवाई किए ही लौट गए थे।
 
एसडीएमसी के मध्य ज़ोन के अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण रोधी अभियान शुरू हो गया है। सिंह ने कहा कि हमारे दलों ने बुलडोजर, ट्रक तथा अन्य उपकरणों की मदद से न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बौद्ध धर्म मंदिर, गुरुद्वारा रोड और आसपास के क्षेत्रों से अवैध रूप से स्थापित खोखे, अस्थायी ढांचे, झोंपड़ियों या दुकानों को हटाना शुरू कर दिया है। पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
 
शाहीन बाग में एसडीएमसी के अभियान के खिलाफ लोगों ने व्यापक प्रदर्शन किया था और आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ अभियान को बाधित करने के आरोप में एक मामला भी दर्ज किया गया है।
 
वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग में अतिक्रमण रोधी अभियान के खिलाफ माकपा द्वारा दायर याचिका पर विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया था और कहा था कि वह मामले में किसी राजनीतिक दल के कहने पर हस्तक्षेप नहीं कर सकता।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के मास्टस्ट्रोक से बिखर गया राहुल की अगुवाई वाला INDIA गठबंधन?

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

अगला लेख