सम्बंधित जानकारी
- मुंबई में NIA की छापेमारी, गैंगस्टर छोटा शकील के साथी सलीम को हिरासत में लिया
- शाहरुख के बंगले के पास इमारत में आग लगी, दम घुटने से दमकलकर्मी की मौत
- Bomb Blast Threat : हरिद्वार-रुड़की सहित 6 रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, जैश-ए-मोहम्मद एरिया कमांडर के नाम से मिला पत्र
- तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
- OMG! होटल को किया था खाने का आर्डर, पैंकिंग खोली तो मिली सांप की खाल
राजस्थान के भरतपुर में उपद्रव, 15 लोग हिरासत में
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में दो पक्षों में झगड़े के बाद हुए पथराव में 3 लोग घायल हो गए जबकि 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार बुध की हाट क्षेत्र में सोमवार देर रात एक पक्ष के लोग पुराने मामले में बरी होने के बाद डीजे बजाकर खुशी मना रहे थे कि इस दौरान उनका दूसरे पक्ष के लोगों से झगड़ा हो गया।
दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया और घटना में एक राहगीर सहित 3 लोग घायल हो गए। इस दौरान 2 मोटरसाइकिलों को भी नुकसान पहुंचाया।
घटना के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ऐतिहात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई गई है। इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
