dharma sangrah
✕

BSF ने अमृतसर में पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया, 2 किग्रा हेरोइन बरामद

Updated: गुरुवार, 8 जून 2023 (11:19 IST)
चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक कथित पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसने के बाद मार गिराया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर के पास ड्रोन जैसी कुछ आवाज सुनी जिसके बाद उन्होंने गालियां चलाईं। इस दौरान पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई 2 किलोग्राम से अधिक हेरोइन (मादक पदार्थ) जब्त की।
 
प्रवक्ता ने बताया कि एक अलग घटना में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तरनतारन जिले में एक अन्य पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई 2 किलोग्राम से अधिक हेरोइन (मादक पदार्थ) जब्त की। प्रवक्ता के मुताबिक बुधवार रात 9 बजे बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर में भैनी राजपुताना गांव के पास ड्रोन जैसी कुछ आवाज सुनी जिसके बाद उन्होंने गालियां चलाईं।
 
उन्होंने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्हें गांव के बाहरी इलाके में राजताल-भारोपाल-डोके तिराहा से सटे एक खेत में ड्रोन क्षतिग्रस्त हालत में मिला। प्रवक्ता के अनुसार बरामद ड्रोन डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके श्रृंखला का एक 'क्वाडकॉप्टर' है। उन्होंने बताया कि ठीक उसी समय बीएसएफ जवानों ने तरनतारन में पाकिस्तान की ओर से एक ड्रोन को वान गांव के पास आते देखा और उसे रोकने की कोशिश की।
 
प्रवक्ता के मुताबिक कुछ देर बाद जवानों ने वान की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकल को देखा और उसे रुकने का इशारा किया। हालांकि मोटरसाइकल सवार मारी कंबोके गांव की ओर भाग गया। प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने मोटरसाइकल का पीछा किया, लेकिन यह बाद में गांव में लावारिस मिली।
 
प्रवक्ता ने बताया कि गांव की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान के दौरान 1 पैकेट मिला जिसमें से 2 किलोग्राम से अधिक हेरोइन की खेप बरामद की गई। आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन से गिराए जाने के बाद इस पैकेट को मोटरसाइकल सवार को आपूर्ति के लिए ले जाना था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख