biodatamaker
✕

Mhow Crime News: 17 दिन पहले ही हुई थी शादी, पति ने कर दी पत्नी की निर्मम हत्या

Updated: गुरुवार, 8 जून 2023 (11:02 IST)
Mhow Crime News: महू (इंदौर)। महू कोतवाली थानांतर्गत धार रोड पर बुधवार को एक नवविवाहिता की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके पति ने ही धारदार हथियार से 10-12 वार कर नवविवाहिता की निर्मम हत्या कर दी। इन दोनों की शादी 17 दिन पहले ही हुई थी। इस हत्याकांड के बाद के बाद युवती के सास-ससुर उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पति को भी चोट आई है जिसे इलाज के लिए ले जाया गया। इधर इस घटना के बाद से युवती के सास-ससुर लापता हो गए।
 
एडिशनल एसपी शशिकांत कनकने ने बताया कि अंजलि और विक्रम पुत्र महेश सतोगिया की शादी 21 मई को हुई थी। गत 4-5 दिनों से अंजलि ससुराल में थी। विक्रम ने यह हत्या क्यों की? इस बात का अब तक पता नहीं चला है। अंजलि का मायका देपालपुर का है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. हंसराज वर्मा ने बताया कि युवती पर मल्टीपल स्टेबिंग की गई है। अंजलि के पिता भरत यादव ने बताया कि लड़का और लड़की एक-दूसरे से करीब डेढ़ साल से बात करते थे। शादी के 2 माह पहले सगाई भी हो गई थी। लड़के के परिवार की ओर से दहेज की मांग की जा रही थी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

पीएम मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष : सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

क्या विराट कोहली ने लिए प्रेमानंद महाराज से मिलने के 5 करोड़? क्रिकेटर की टीम ने बताया सच

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

अगला लेख