सम्बंधित जानकारी
- J&K: पाकिस्तान ने फिर भेजा ड्रोन, आईईडी, गोला बारूद और 5 लाख रुपए की नकदी बरामद
- PM मोदी की रैली में सुरक्षा में बड़ी चूक, पास आया उड़ता हुआ ड्रोन
- कितना ताक़तवर है पाकिस्तान का नया सैन्य ड्रोन शाहपार?
- पंजाब में LOC के पास दिखे 2 ड्रोन, सतर्क BSF जवानों ने गोलियां चलाकर भगाया
- भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट ड्रोन बने सुरक्षाबलों के लिए चुनौती
बीएसएफ ने पाकिस्तान की ओर से घुसे चीनी ड्रोन को मार गिराया
चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान की ओर से घुसे एक ड्रोन को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मार गिराया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बल के अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर शहर के दक्षिण-पश्चिम में करीब 34 किलोमीटर दूर डाओके गांव के पास बीएसएफ के जवानों ने एक ड्रोन को भारतीय सीमा में आते देखा जिस पर उन्होंने गोलियां दागीं।
उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान बीएसएफ को एक क्वाडकॉप्टर डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके (चीनी ड्रोन) आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हालत में मिला।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
