ganesh chaturthi

बीएसएफ को बड़ी सफलता, गुजरात तट के पास 5 पाकिस्तानी नौकाएं जब्त

Updated: शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (11:18 IST)
भुज। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को गुजरात में कच्छ जिले के तटवर्ती अरब सागर से लगे क्रीक क्षेत्र के दलदली हरामीनाला से पांच पाकिस्तानी नौकाओं और इनमें सवार तीन लोगों को पकड़ लिया।
 
इसके साथ ही पाकिस्तान के इस सीमावर्ती क्षेत्र से पिछले लगभग 3 माह में कुल मिला कर 28 पाकिस्तानी नौकाएं और इनमे सवार नौ लोग पकड़े जा चुके हैं। ये सभी मछुआरे निकले हैं।
 
बीएसएफ के डीआईजी स्तर के एक अधिकारी ने बताया कि चीन निर्मित पंखों से बने कम आवाज वाले मोटर लगी 25 गुणा 4 फुट आकार की पांचों नौकाएं मछली पकड़नेवाली लगती हैं। पिछली बार पकड़ी गई नौकाओं की ही तर्ज पर इनमें से भी मछलियां, मछली पकड़ने के उपकरण, कपड़े, डीजल आदि मिले हैं। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
 
एहतियातन पकड़े गए तीनों से पूछताछ की जा रही है। अक्सर पाकिस्तानी मछुआरे चोरी छिपे इस इलाके में घुसते रहते हैं और पकडे भी जाते हैं। सीमापार से आतंकी घुसपैठ की आशंका के चलते अरब सागर से लगे इस क्षेत्र में कडी सुरक्षा चौकसी रखी जाती है।
 
गत 30 अक्टूबर को हरामीनाला से ऐसी एक नौका तथा एक व्यक्ति और छह और सात सितंबर को 21 नौकाएं और पांच सवार तथा 18 अगस्त को एक नौका पकड़ी गई थी। (वार्ता) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख