• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Bonnit ASI Assistant SubInspector
Written By
Last Updated :चंडीगढ़ , सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (00:08 IST)

ड्रग तस्करों ने एएसआई को कार के बोनट पर घसीटा

Bonnit
चंडीगढ़। लुधियाना में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) को कथित तौर पर ड्रग तस्करों ने कार के बोनट पर करीब 200 मीटर तक घसीटा। एएसआई इन तस्करों को पकड़ने की कोशिश कर रहा था।
 
जब पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स शाखा में तैनात एएसआई संजीव कुमार ने कथित तस्कर को पकड़ने की कोशिश की। तस्कर की पहचान सन्नी डोडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने कहा कि डोडा लुधियाना के गिल रोड के शिमलापुरी में हेरोइन की एक खेप पहुंचाने आया था।
 
पंजाब पुलिस एंटी-नारकोटिक्स शाखा (लुधियाना) के निरीक्षक सुरेंदरपालसिंह ने कहा कि एएसआई के नेतृत्व में तीन सदस्यों वाला दल तस्कर की गिरफ्तारी के लिए वहां इंतजार कर रहा था। जब डोडा वहां ‘चिट्टा’ की आपूर्ति के लिए रूका तब उसे वहां पुलिस की मौजूदगी का शक हुआ। जब उसने भागने की कोशिश की तब एएसआई उसे रोकने के लिए उसकी कार पर कूद गए।
 
तस्कर हालांकि रुका नहीं और उसने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी और व्यस्त सड़क पर गाड़ी तेजी से चलाने लगा। इस दौरान एएसआई बोनट पकड़े रहे। करीब 200 मीटर बाद उनका हाथ बोनट से छूट गया और वे नीचे गिर गए।  (भाषा)