Bhai Dooj
✕

आरा में धमाका, बड़ी घटना को अंजाम देने आए थे संदिग्ध

Updated: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (10:40 IST)
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो
आरा। बिहार के भोजपुर जिले में आरा नगर थाना क्षेत्र के एक धर्मशाला में आज सुबह बम विस्फोट होने से आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है आरोपी कोलकाता से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आए थे।  
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पश्चिम बंगाल के हुगली थाना क्षेत्र के तेलपाड़ा गांव निवासी विक्की कुमार समेत पांच लोगों को आरा शहर का रहने वाला जितेन्द्र कुमार सिंह अपने साथ लेकर यहां आया हुआ था। जितेन्द्र सभी को धर्मशाला में ठहराकर चला गया। धर्मशाला के कमरा संख्या 110 में अचानक विस्फोट होने से विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
सूत्रों ने बताया कि घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया गया है। इस सिलसिले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
 
सूत्रों ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि पश्चिम बंगाल के ये पांच लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए यहां आए थे। धर्मशाला के कमरे से आधार कार्ड और एक पिस्तौल बरामद की गई है। (वार्ता) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख