dharma sangrah
✕

सड़कों पर जमी बर्फ, श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग चौथे दिन भी बंद

Updated: गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018 (10:43 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में हिमपात और बारिश के बाद भूस्खलन की ताजा घटनाओं के कारण 300 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी बंद रहा। कश्मीर घाटी को देश के शेष हिस्से से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से जनजीवन प्रभावित रहा।
 
उत्तर कश्मीर में हिमपात के कारण सड़कों पर बर्फ जमा होने से फिसलन वाली स्थिति बनी हुई है जिसके कारण नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांवों समेत कई अन्य गांवों का जिला मुख्यालयों से संपर्क टूट गया है। बर्फ जमा होने के कारण कश्मीर घाटी को लद्दाख क्षेत्र से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग तथा ऐतिहासिक मुगल रोड भी बंद है।
 
राजमार्ग की विभिन्न जगहों पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं जिसमें यात्री वाहन भी शामिल हैं। कुछ यात्री वाहनों को छोड़कर पैदल भूस्खलन प्रभावित जगहों को पार कर अपने गंतव्य के लिए निकल गए। जम्मू में फंसे हुए यात्रियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन उनको किसी भी प्रकार की राहत पहुंचाने में विफल रहा है।
 
यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने आज सुबह बताया कि कल दोपहर पेंथल और अनोखपाल से वाहनों को जाने की अनुमति देने से पहले ही कुछ अन्य जगहों पर भूस्खलन की जानकारी मिली जिसके बाद वाहनों को रोक दिया गया।
 
उन्होंने कहा कि राजमार्ग के रख रखाव की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन(बीआरओ) की है और बीआरओ अत्याधुनिक मशीनों तथा मजदूरों की मदद से राजमार्ग को सुचारु बनाने में जुटा है। अधिकारी ने कहा कि यातायात पुलिस की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद ही राजमार्ग को वाहनों के लिये खोला जाएगा। (वार्ता) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अगला लेख