Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'काला जादू' करने वाला तांत्रिक बलात्कार के मामले में गिरफ्तार

रविवार, 11 नवंबर 2018 (08:25 IST)
ठाणे। मुंबई से सटे पालघर जिले में 37 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने वाले तांत्रिक को पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी अजय चौधरी कोलकाता के वीरभूम इलाके का रहने वाला है और पालघर जिले में चंदनसार इलाके में रहता है। वह अपने आप को काली मां का पुजारी और अघोरी बताता है। तांत्रिक ने महिला से कहा था कि उसके पास कई शक्तियां हैं, जिससे वह उसकी सभी परेशानियों को दूर कर खुशियां भर देगा और उसे संतान भी होगी।
 
वर्ष 2015 से अक्टूबर 2018 तक आरोपी, महिला के घर पर अमावस्या और पूर्णिमा के दिन उसके साथ बलात्कार करता रहा। तांत्रिक ने महिला को डरा कर रखा था कि यदि वह किसी को कुछ भी बताएगी तो उसे मां का श्राप मिलेगा और तब वह संतान प्राप्त नहीं कर सकेगी।
 
लंबे समय से शारीरिक शोषण के बाद महिला ने समझा कि उसके साथ धोखा किया जा रहा है। महिला ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

वीर भारत न्यास जमीन विवाद मामले में बढ़ी जीतू पटवारी की मुश्किलें, श्रीराम तिवारी ने भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस

योगी सरकार की मुफ्त आईएएस-पीसीएस आवासीय कोचिंग योजना बनी युवाओं की उम्मीद

अगला लेख