शुक्रवार, 11 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. BJP suspended Dayashanker
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 21 जुलाई 2016 (09:57 IST)

मायावती पर टिप्पणी करने वाले दयाशंकर को भाजपा ने निकाला

BJP
नई दिल्ली। भाजपा ने बसपा अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए बुधवार रात अपनी उत्तर प्रदेश शाखा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पार्टी से निकाल दिया।
 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने सिंह को सभी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की घोषणा की थी। भाजपा सूत्रों ने कहा कि पार्टी के नियमों के तहत सिंह छह साल तक पार्टी से बाहर रहेंगे।
 
सिंह की टिप्पणी को लेकर आज राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। महिला सांसद सहित राज्यसभा सदस्यों ने टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। राज्यसभा के उप सभापति पी जे कुरियन ने कहा कि सदन चाहता है कि सरकार अक्षम्य टिप्पणी के लिए भाजपा नेता के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे।
 
सदन के नेता अरुण जेटली ने टिप्पणी के लिए खेद जताते हुए उसे बेहद निंदनीय बताया। लेकिन मायावती इससे संतुष्ट नहीं हुईं और सिंह को भाजपा से निकालने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
मेलानिया की भाषण लेखक ने मांगी माफी