शनिवार, 5 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. bjp breaks 6 JDU MLA in Arunachal Pradesh, KC Tyagi gets angry
Written By
Last Modified: शनिवार, 26 दिसंबर 2020 (08:25 IST)

भाजपा ने तोड़े 6 विधायक, जदयू ने कहा- गठबंधन धर्म का उल्लंघन

bjp
पटना। भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश में जनता दल यूनाइटेड (JDU) 6 विधायक तोड़कर उसे बड़ा झटका दिया है। जदयू ने अरुणाचल प्रदेश में पार्टी के 6 विधायकों को तोड़ने की भाजपा की कार्रवाई को गठबंधन धर्म का उल्लंघन बताया है।
 
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. त्यागी ने शुक्रवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में जदयू के छह विधायकों के भाजपा में शामिल होने की खबर सुनकर वह स्तब्ध रह गए। त्यागी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भाजपा को ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं थी।
 
हालांकि उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार को कोई खतरा नहीं था फिर भाजपा ने ऐसा करके गठबंधन धर्म का उल्लंघन किया है।
 
उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार अच्छी तरह से काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरुणाचल प्रदेश में भाजपा की कार्रवाई का बिहार में कोई असर नहीं पड़ेगा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
26 दिसंबर : बॉक्सिंग डे टेस्ट समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर