सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. birth of a unique cow calf in bagaha crowd gathered at farmers house to see two headed and four eyed calf
Written By
Last Modified: गुरुवार, 24 मार्च 2022 (18:06 IST)

2 सिरों वाली अनोखी बछिया, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

unique heifer
कई बार विकृतियों के कारण जानवर कई अंग लेकर पैदा होते हैं, जिन्हें लोग चमत्कार मान लेते हैं। ऐसी ही बगहा के सेमरा स्थित घुसुकपुर गांव में एक किसान के घर दो सिर वाली बछिया ने जन्म लिया है। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है। 
 
बछिया के दो मुंह, दो सिर, दो कान और चार आंखें हैं। पशु पालक इसे देखकर बेहद खुश हैं और इसे इश्वरीय आशीर्वाद मान रहे हैं। 
 
स्वस्थ बछिया को देखकर लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं है। इस अद्भुत बछिया के दो मुंह और चार आंखों के अलावा शरीर का बाकी हिस्सा सामान्य हैं।
ये भी पढ़ें
भारतीय भाषाओं में अच्छी गुणवत्ता का वैज्ञानिक साहित्य जरूरी