सम्बंधित जानकारी
- यूक्रेन में फंसे भारतीयों को मिलेगी 'राहत', मदद लेकर रवाना हुआ वायुसेना का ग्लोबमास्टर
- Russia Ukaine war : रूसी सेना से लोहा ले रहे हैं युक्रेनी पुरुष, महिलाओं-बच्चों ने पड़ोसी देशों में ली शरण
- क्रूड ऑइल के दामों में वृद्धि के बावजूद भारत में पेट्रोल डीजल के भाव अपरिवर्तित, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं दाम
- दिल्ली में मुफ्त में मिल रहा है राशन, केजरीवाल सरकार ने अप्रैल 2020 में की थी शुरुआत
- Operation Ganga: बुखारेस्ट से 218 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंचा विशेष विमान
गाय-भैंस पालने पर मिलेंगे 60 हजार, कम ब्याज दरों पर मिलता है लोन
पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम को सरकार की तरफ से किसान क्रेडिट कार्ड की तरह लॉन्च किया गया है। इस योजना में सरकार किसानों को पशुपालन के लिए कम ब्याज दर पर लोन देती है। सरकार की तरफ से इस योजना को शुरू करने का मकसद किसानों की आय दोगुनी करना है।
अगर आपके पास गाय या भैंस है तो संबंधित पशु के लिए तय राशि 6 बराबर-बराबर किस्तों में मिलती है, जैसे गाय के लिए 6,797 रुपए प्रति किस्त के हिसाब से लोन मिलता है। पहली किस्त मिलने के दिन से ही लोन की अवधि मानी जाती है।
इस योजना के अन्य लाभ भी हैं, जैसे क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने वाले किसान इस क्रेडिट कार्ड को बैंक में डेबिट कार्ड की तरह यूज कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत क्रेडिट कार्डधारक 1.60 लाख रुपए तक का लोन बिना सिक्योरिटी के ले सकते हैं और पशुपालकों को सभी बैंकों से 7 प्रतिशत सालाना ब्याज पर लोन दिया जाता है। समय से ब्याज देने पर इसमें 3 प्रतिशत की छूट है।
