ramcharitmanas
✕

बिजनौर के हिस्ट्रीशीटर की हत्या, कार में मिला शव

Updated: रविवार, 1 अगस्त 2021 (19:33 IST)
मेरठ। बिजनौर के हिस्ट्रीशीटर मुकीत अहमद की मेरठ जानी गंगनहर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। हिस्ट्रीशीटर के सिर में गोली लगी लाश कार में पड़ी हुई मिली है। घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस का मानना है कि कार में बैठे किसी साथी ने ही सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मुकीत के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी केस हिस्ट्री खंगाल रही है।

मुकीत अहमद बिजनौर के कोतवाली देहात के उमरी कला गांव का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर था। मिली जानकारी के मुताबिक उसने अपराध की दुनिया में अटैची चोर बनकर कदम रखा था और वर्तमान में वह दिल्ली मौजपुर के विजय मोहल्ला में रहता था।

मुकीत शनिवार दिल्ली से अपनी गाड़ी लेकर बिजनौर के लिए रवाना हुआ था। मेरठ जानी गंगनहर की सिवालखास रोड पर कार के अंदर उसका शव मिला है। घटना को अंजाम देने वाले शख्स ने सिर में पीछे से गोली मारी। गाड़ी में 315 बोर का तमंचा भी मिला है।

कार में एक गोली लगे शख्स की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस छानबीन में आधार कार्ड व मोबाइल से उसकी पहचान मुकीत अहमद के रूप में हुई है। परिजन पुलिस से सूचना मिलते ही मेरठ मोर्चरी पहुंच गए और उसकी पहचान की मुकीत के रूप में की है।
ALSO READ: UP में फिरोजाबाद का बदलेगा नाम, चंद्रनगर बनाने का प्रस्‍ताव हुआ पारित
मुकीत पर बिजनौर समेत कर्नाटक में 20 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। कई साल से मुकीत अहमद अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के जाफराबाद में किराए पर रह रहा था। वह दिल्ली में टैक्सी चलाता था। भाई के मुताबिक वह गद्दी सिलने का काम करता था।
ALSO READ: UP में गृहमंत्री शाह ने साधा विपक्षी दलों पर निशाना, विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कही यह बात...
मेरठ पुलिस ने बिजनौर पुलिस से इसका क्राइम रिकॉर्ड मांगा है। इस हत्याकांड की जांच के लिए लिए मेरठ पुलिस ने 2 टीमें लगाई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। वह राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते कथाकथित भारतीय मोदी आर्मी पार्टी से जुड़ा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख