ganesh chaturthi

बिहार : नालंदा में ट्रेन के 14 डिब्बे पटरी से उतरे

Updated: मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (18:38 IST)
बिहार के नालंदा के नेकपूरा में मालगाड़ी के 14 डिब्बे रेल पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के डिब्बे कोयले से भरे हुए थे। खबरों के मुताबिक यह हादसा राजगीर के नेकपुर गांव के पास हुआ है। तिलैया क्षेत्र से मालगाड़ी कोयला लोड कर बीटीएसस बाढ़ की तरफ जा रही थी। इसी बीच मालगाड़ी राजगीर तिलैया रेलखंड पर डिरेल होकर पलट गई। हादसे में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।
 
ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत :  बिहार में पूर्व मध्य रेलवे के बक्सर स्टेशन के निकट मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के डुमराँव निवासी छट्ठू गोंड़ और उनकी पत्नी मालती देवी तथा पुत्र जितेंद्र कुमार गोंड़ हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सभी हैदराबाद जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए सवारी गाड़ी से बक्सर रेलवे स्टेशन पर आ रहे थे। इसी बीच उनकी ट्रेन आउटर सिग्नल के समीप ही खड़ी हो गई।

दरअसल, इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण जाम लगे होने की वजह से ट्रेन को आधे घंटे से ज्यादा समय तक रोकना पड़ा था। सूत्रों ने बताया कि ट्रेन जब काफी समय तक नहीं खुली तो छट्ठू और उनके परिवार के सदस्य गाड़ी से उतर कर पैदल ही बक्सर रेलवे स्टेशन जाने के लिए निकल पड़े। जैसे ही सभी स्टेशन के निकट रेलवे पुल पर पहुंचे तब तक ट्रेन खुल गई और सामने से भी विपरीत दिशा के ट्रैक पर ट्रेन आती दिखाई दी।
 
सूत्रों ने बताया कि सभी कुछ समझ पाते तब तक पैसेंजर ट्रेन बेहद नजदीक आ गई और उसके धक्के से तारामुनी देवी (55) सीधे नहर में जा गिरी जिससे उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। महिला का पुत्र जितेंद्र ट्रैक पर गिर गया. जिससे उसे सिर में गंभीर चोटें लगी। वहीं छट्ठू गोंड़ तथा उनके साथ एक बच्ची है जो जितेंद्र की पुत्री बताई जा रही है, दोनों ट्रैक के बीच खड़े हो गए जिससे दोनों बच गए। घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख