Hanuman Chalisa

बिहार के CM नीतीश कुमार भी हुए Corona संक्रमित

सोमवार, 10 जनवरी 2022 (19:12 IST)
पटना। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीताश कुमार भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नीतीश ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। 
<

माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कोरोना जाँच में पॉज़िटिव पाये गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।

— CMO Bihar (@officecmbihar) January 10, 2022 >
सीएमओ बिहार ने ट्‍वीट कर जानकारी दी कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार कोरोना जांच में पॉज़िटिव पाए गए हैं। चिकित्सकों की सलाह पर वह होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने सभी से कोविड अनुकूल सावधानियां बरतने की अपील की है।
इससे पूर्व राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय आदि भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि केजरीवाल रविवार को संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। 

गौरतलब है कि पिछले सोमवार को ‘जनता दरबार कार्यक्रम’ में उपस्थित कई लोग जांच में संक्रमित पाए गए थे। इस कार्यक्रम के एक दिन बाद कैबिनेट की बैठक से ठीक पहले प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री समेत कई मंत्री संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राज्यव्यापी समाज सुधार अभियान सहित अपने कई कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया था।
 
पिछले एक सप्ताह में पटना के एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर तैनात कई कर्मचारी कोरोना यरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 10 साल बाद दिया प्रमोशन, गदगद हुए कर्मचारी, ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

ललिता गौतम हत्याकांड : मेरठ में न्याय की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन, पुलिस का हल्का बल प्रयोग, 5 लोग हिरासत में

अगला लेख