रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bihar ATS arrests Indian Army jawan Ganesh Prasad on charges of spying for Pakistan
Written By
Last Modified: सोमवार, 15 नवंबर 2021 (14:06 IST)

हनी ट्रैप का शिकार हुआ जवान, ISI एजेंट को सूचनाएं कर रहा था लीक, बिहार ATS ने किया गिरफ्तार

हनी ट्रैप का शिकार हुआ जवान, ISI एजेंट को सूचनाएं कर रहा था लीक, बिहार ATS ने किया गिरफ्तार - Bihar ATS arrests Indian Army jawan Ganesh Prasad on charges of spying for Pakistan
नालंदा। बिहार के नालंदा निवासी सेना के एक जवान को मुखबिरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बिहार एटीएस (ATS) और पुलिस की विशेष टीम ने सेना के जवान गणेश प्रसाद को खगौल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गणेश पर पाकिस्तान की महिला एजेंट को सेना के दस्तावेज देने का आरोप लगा है। गणेश पर आरोप है कि वह 2 साल से आईएसआई की महिला एजेंट को सेना की गुप्त जानकारियां साझा कर रहा था। 
 
खबरों के मुताबिक गणेश की तैनाती पहले जोधपुर में रही। उसके बाद पुणे के आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। गणेश सेंट्रल कमांड की आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट और आईबी के रडार पर था। बिहार एटीएस (ATS)पुलिस की विशेष टीम ने रविवार को खगौल के पास से जवान को गिरफ्तार कर लिया। 
 
ऐसे झांसे में आया जवान : खबरों के मुताबिक शुरुआत में महिला ने अपने आप को नेवी का मेडिकल स्टाफ बताया था। इस कारण यह जवान झांसे में आ गया। जवान ने शुरुआती पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। जवान ने बताया कि सेना के अस्पताल से जुड़ी कुछ अहम जानकारी उसने संबंधित महिला को दी है। 
 
गणेश के मोबाइल डेटा को भी खंगाला जा रहा है। कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है। मामले की जांच में मिलिट्री इंटेलिजेंस, एटीएस, आइबी समेत अन्य एजेंसियां जुटी हुई हैं। 
ये भी पढ़ें
मणिशंकर अय्यर ने कहा- मुगलों ने धर्म के नाम कभी नहीं किया अत्याचार, सत्ता में बैठे लोगों के लिए सिर्फ 80% ही असली भारतीय