sawan somwar

भास्कर जाधव ने दिया राकांपा से इस्तीफा, शिवसेना में होंगे शामिल

Updated: शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 (14:42 IST)
औरंगाबाद। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के कोंकण क्षेत्र के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री भास्कर जाधव ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। जाधव ने विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वे शिवसेना में शामिल होंगे।

जाधव विशेष विमान से रत्नागिरि से चिकलथाना हवाई अड्डे पहुंचे, जहां शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं अनिल परब और मिलिंद नार्वेकर के साथ पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे, विधायक अंबादास दानवे और अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

जाधव ने इस्तीफा देने के बाद कहा, मैंने अपना इस्तीफा बागडे को सौंप दिया है और मैं आज ही शिवसेना में शामिल हो जाऊंगा और ठाकरे द्वारा दी गई कोई भी जिम्मेदारी स्वीकार करुंगा। जाधव को राज्य में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में शिवसेना की ओर से गुहागर सीट से टिकट मिलने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में विपक्षी पार्टी राकांपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता हाल ही में अपनी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना में शामिल हो गए हैं। जाधव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शिवसेना से की थी और बाद में शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल हो गए थे। वे वर्ष 2009 में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन वाली सरकार में मंत्री रहे थे।

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 3 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

अगला लेख