• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Bhagalpur
Written By
Last Modified: भागलपुर , शुक्रवार, 5 मई 2017 (14:21 IST)

भागलपुर के टीएनबी कॉलेज परिसर में छात्रा की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या

भागलपुर के टीएनबी कॉलेज परिसर में छात्रा की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या - Bhagalpur
भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित तेज नारायण बनैली (टीएनबी) कॉलेज परिसर में एक छात्रा की ईंट-पत्थर से मारकर हत्या कर दी गई। 
 
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि महाविद्यालय के कर्मचारियों की सूचना पर साइंस ब्लॉक के निकट से स्नातक की एक छात्रा का शव सुबह में बरामद किया गया। छात्रा के सर को अपराधियों ने ईंट-पत्थर से कुचल दिया है। मृतका की पहचान अकबर नगर थाना क्षेत्र के अकबर नगर बाजार निवासी सुनीता कुमारी (20) के रूप में की गई है। 
 
सूत्रों ने हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग बताया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
निर्भया को मिला इंसाफ, चारों दोषियों की फांसी की सजा बरकरार