kalsarpa dosh calculator
✕

शर्मनाक, ओला चालक ने जबरन उतरवाए महिला के कपड़े, गैंगरेप की धमकी

Updated: बुधवार, 6 जून 2018 (07:33 IST)
बेंगलुरू। ओला कैब के एक चालक ने एक जून को हवाई अड्डा जाते समय एक महिला से छेड़छाड़ की और उसे कपड़े उतारने के लिए बाध्य किया, मोबाइल से उसकी तस्वीर खींची और दोस्तों को बुलाकर उससे सामूहिक बलात्कार करने की धमकी दी। 
 
पुलिस ने कहा कि बेंगलुरू पुलिस को ई-मेल के माध्यम से दी गई शिकायत के आधार पर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 
प्राथमिक सूचना रिपोर्ट के मुताबिक मेंगलुरू की रहने वाली महिला यहां आर्किटेक्ट का काम करती है और एक जून की रात को हवाई अड्डा जाने के लिए उसने कैब बुक किया था। रास्ते में चालक अरूण वी . कार को सुनसान जगह पर ले गया। 
 
पुलिस ने बताया कि फिर उसने सारे दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दीं और महिला ने जब शोर मचाने का प्रयास किया तो उसने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। 
 
प्राथमिकी में कहा गया है कि चालक ने उसका गला भी घोंटने का प्रयास किया और चेतावनी दी कि अगर उसने उसके निर्देशों का पालन नहीं किया तो वह अपने सभी दोस्तों को बुलाकर उससे सामूहिक बलात्कार करेगा। 
 
महिला ने आरोप लगाए कि अरुण ने उससे छेड़छाड़ की और उसे कपड़े उतारने के लिए बाध्य किया और उसके मोबाइल फोन से तस्वीरें उतारीं और अपने फोन में इसे डाल लिया। 
 
उसने महिला को हवाई अड्डे पर उतारा और चेतावनी दी कि अगर उसने शिकायत दर्ज कराई तो वह सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें वायरल कर देगा। 
 
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने कहा, 'हवाई अड्डे पहुंचने के बाद महिला ने मेल से हमारे उपायुक्त के पास शिकायत भेजी। मेल के आधार पर हमने तुरंत प्राथमिकी दर्ज की और चालक को गिरफ्तार कर उसकी कार जब्त कर ली।'
 
सिंह ने कहा कि उन्होंने ओला कैब को नोटिस जारी कर पूछा कि चालक का पुलिस सत्यापन क्यों नहीं कराया गया। 
 
ओला के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, 'ग्राहक को हुए दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव के लिए हम खेद जताते हैं। इस तरह की घटनाओं को हम कतई बर्दाश्त नहीं करते और शिकायत मिलते ही चालक को हमारे प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंधित कर दिया गया है।'
 
बयान में कहा गया है कि ग्राहकों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है और जांच में हम पुलिस अधिकारियों का पूरा सहयोग कर रहे हैं। चालक के पास वैध पुलिस सत्यापन जांच मौजूद है जो इस बात की पुष्टि करता है कि उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। (भाषा) 

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

अगला लेख