शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. bengaluru biker touches almost 300 kmph during lockdown arrested for speeding watch video
Written By
Last Updated : बुधवार, 22 जुलाई 2020 (08:46 IST)

बेंगलुरु : Lockdown में दौड़ा रहा था 300 किमी की रफ्तार से बाइक, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के हत्‍थे चढ़ा

Bengaluru Police
बेंगलुरू। कोरोना संक्रमणकाल के देखते हुए देश के कई शहरों में अभी भी सख्त लॉकडाउन लागू है। ऐसे में भी लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं, जो उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरू में सामने आया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते बेंगलुरु में 15 जुलाई से सख्ती के साथ लॉकडाउन घोषित है।

बेंगलुरू सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने लॉकडाउन में एक ऐसे बाइकर सवार को गिरफ्तार किया है, जो बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी फ्लाईओवर पर करीब 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बाइक दौड़ा रहा था। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसकी बाइक को जब्त किया गया।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक पुलिस ने बताया कि इंस्टाग्राम हैंडल, bluebeast46 पर यामाहा 1000 सीसी बाइक का यह वीडियो अपलोड किया गया था। इसमें बाइकर स्पीड से बाइक चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच के मुताबिक बाइकर को गिरफ्तार करने के बाद बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया गया है। बताया जाता है कि इस इंस्टाग्राम हैंडल पर इस तरह की कई वीडियो पहले भी पोस्ट किए जा चुके थे। (Photo courtesy: Twitter)