Hanuman Chalisa
✕

MP : मंडला में फ्रिज में मिला गोमांस, 11 आरोपियों के घर किए ध्वस्त, 1 गिरफ्तार, 10 की तलाश

Updated: शनिवार, 15 जून 2024 (23:30 IST)
Beef found in fridge in Mandla : मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल मंडला में अवैध गोमांस व्यापार के खिलाफ कार्रवाई के तहत 11 लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर बनाए गए घरों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई कि नैनपुर के भैसवाही इलाके में वध के लिए बड़ी संख्या में गायों को लाया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष 10 की तलाश जारी है।
ALSO READ: मध्य प्रदेश कांग्रेस की बुरी हार के 5 बड़े कारण
मंडला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजत सकलेचा ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई कि नैनपुर के भैसवाही इलाके में वध के लिए बड़ी संख्या में गायों को लाया गया है। उन्होंने कहा, एक दल वहां पहुंचा और हमें आरोपियों के ठिकाने के पीछे बंधी 150 गाएं मिलीं। सभी 11 आरोपियों के घरों में रेफ्रिजरेटर से गाय का मांस बरामद किया गया। हमें जानवरों की चर्बी, खाल और हडि्डयां भी मिलीं, जिन्हें एक कमरे में रखा गया था।
ALSO READ: राजस्‍थान में गोमांस बेचने के मामले में पूरे थाने पर गिरी गाज, 38 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
एसपी ने कहा, स्थानीय सरकारी पशु चिकित्सक ने पुष्टि की है कि जब्त मांस गोमांस है। हमने डीएनए विश्लेषण के लिए नमूने हैदराबाद भी भेजे हैं। 11 आरोपियों के घर ढहा दिए गए क्योंकि वे सरकारी जमीन पर थे। उन्होंने कहा कि गायों और गोमांस की बरामदगी के बाद शुक्रवार रात को एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष 10 की तलाश जारी है।
ALSO READ: सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, कुपवाड़ा में मादक पदार्थ व आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार
सकलेचा ने कहा, 150 गायों को गोशाला भेजा गया है। भैंसवाही क्षेत्र पिछले कुछ समय से गो तस्करी का केंद्र बन गया है। मध्य प्रदेश में गोहत्या के लिए सात साल की जेल की सजा का प्रावधान है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास जुटा लिया गया है और बाकी लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी मुस्लिम हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

अगला लेख