ramcharitmanas

वॉयलिन वादक बाला भास्कर का निधन, हादसे में हुए थे घायल

Updated: मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (12:05 IST)
तिरुवनंतपुरम। मशहूर वॉयलिन वादक बाला भास्कर का मंगलवार सुबह निधन हो गया। पिछले महीने एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 40 वर्ष के थे।
 
हादसा 25 सितंबर को हुआ था, उसमें भास्कर की दो वर्षीय बेटी की मौत हो गयी थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी लक्ष्मी का इलाज चल रहा है।
 
हादसे के वक्त भास्कर का परिवार त्रिशूर के एक मंदिर से पूजा करके लौट रहा था। कार भास्कर का दोस्त अर्जुन चला रहा था। उनका कार पर नियंत्रण नहीं रहा और वह एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में अर्जुन भी घायल हुआ है।
 
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में भास्कर बुरी तरह घायल हो गए थे और उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। उनकी इकलौती संतान तेजस्वनी बाला का जन्म उनके विवाह के 16 वर्ष बाद हुआ था।
 
बाला भास्कर ने कम से कम तीन फिल्मों में संगीत दिया था। उनके कई संगीत एलबम भी आए थे। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

कानपुर के नत्थूपुरवा गांव में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, दो पायलटों की मौत

सिंहस्थ से पहले देश में निकलेगी एकात्म यात्रा, बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, सनातन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

भोपाल में बुजुर्ग दंपती को 97 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 22 लाख की ठगी, फर्जी सुप्रीम कोर्ट आदेश से डराया

उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, 3.09 लाख से अधिक महिलाएं बनीं लखपति दीदी

नेपाल त्रासदी में मध्यप्रदेश के कई लोगों के फंसे होने की आंशका, दिल्ली में बनाया गया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

अगला लेख