Hanuman Chalisa
✕

महंगा हो सकता है हवाई सफर, बढ़े विमान ईंधन के दाम

Updated: मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (11:49 IST)
नई दिल्ली। देश में विमान ईंधन के दाम 01 अक्टूबर से 7 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 57 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए जिससे हवाई यात्रा महंगी हो सकती है।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार, 01 अक्टूबर से दिल्ली में विमान ईंधन 74,667 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। यह जनवरी 2014 के बाद का उच्चतम स्तर है। इस साल सितम्बर में यह 69,461 रुपए प्रति किलोलीटर था। इस प्रकार इसके दाम 7.49 प्रतिशत बढ़े हैं।
 
विमान ईंधन के कीमतों की मासिक समीक्षा की जाती है और उसके अनुरूप हर महीने की पहली तारीख से नई कीमत लागू होती है। यह लगातार तीसरा महीना है जब विमान ईंधन महंगा हुआ है।
 
कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सोमवार को विमान सेवा कंपनियों के शेयर पौने पांच प्रतिशत तक टूट गए। पहले से नकदी की किल्लत में चल रही और वर्ष की पहली दो तिमाहियों में 2,350 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान उठा चुकी जेट एयरवेज के शेयर 4.74 प्रतिशत टूट गए।
 
देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो के शेयर 3.96 प्रतिशत और किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट के शेयर 2.16 प्रतिशत लुढ़क गए। एयरलाइंस का 35 से 40 प्रतिशत खर्च विमान ईंधन के मद में होता है।
 
कोलकाता में विमान ईंधन के दाम 01 अक्टूबर से 6.77 प्रतिशत बढ़कर 79,736 रुपए, मुंबई में 7.25 प्रतिशत बढ़कर 74,177 रुपए और चेन्नई में 7.40 प्रतिशत बढ़कर 75,521 रुपए प्रति किलोलीटर पर पहुंच गए। (वार्ता) 
 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

कमजोर बाजार में जियो IPO ने चौंकाया, 7.40 लाख करोड़ की रिकॉर्ड डिमांड, जानिए कब होगी लिस्टिंग

अमेरिका में पकड़े गए भारत के 2 गैंगस्टर: हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया को FBI ने दबोचा

दिवाली की खरीदारी पर ब्रेक लगने का डर! CTI ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर रामलीला मैदान की रैली टालने की क्यों की मांग?

रूस ने बेचा 6200 किलो सोना, मार्केट में मचा हड़कंप

अगला लेख