Daily Horoscope
✕

मृत जन्मा बच्चा हुआ जिंदा, 102 एम्बुलेंस के स्टाफ ने बचाई जान

Updated: मंगलवार, 8 मार्च 2022 (16:44 IST)
रायपुर। रायपुर में एक अजीब वाकया हुआ। मां के गर्भ से मृत पैदा हुआ बच्चा थोड़ी देर में जी उठा। स्वास्थ्य विभाग की महतारी एक्सप्रेस के स्टाफ ने चलती एम्बुलेंस में बच्चे को कार्डियक मसाज और सीपीआर देकर एक अनहोनी को टाल दिया। अब सभी लोग 102 स्टाफ के इस लाइफ सेविंग प्रयास की सराहना कर रहे हैं।
 
धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के सुदूर जंगलों के बीच बसे केकरा खोली गांव में रहने वाली गर्भवती कुलेश्वरी को प्रसव पीड़ा हुई। घरवालों ने गांव की मितानिन को बुलाया और डिलीवरी करवाई जिसमें एक लड़की का जन्म हुआ। लेकिन नवजात की न सांसें चल रही थीं और न ही धड़कनें। इसी बीच 102 सेवा वाली महतारी एक्सप्रेस गांव में पहुंची।
 
मितानिनों ने बच्ची की हालत के बारे में 102 स्टाफ को बताया। इसके बाद क्रिटिकल स्थिति को देखते हुए फौरन जच्चा और बच्चा दोनों को 102 एम्बुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया। इस बीच 102 में ईएमटी सरजू राम साहू ने सबसे अहम भूमिका निभाई। बच्चे को मुंह से सांस दी और बच्चे के नाक में भरे पानी को निकाला जिससे सांस की नली खुल गई। इसके बाद सीपीआर किया और कार्डियक मसाज दिया। थोड़ी देर की कोशिश में ही बच्चे की धड़कन शुरू हो गई और वो सांस लेने के साथ ही रोने भी लगा। बच्चे को हरकत करता देख सभी की जान में जान आई। फिलहाल बच्चे को जिला अस्पताल में एसएनसीयू के अंदर ऑक्सीजन पर रखा गया है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख