महिला दिवस के दिन भारतीय खिलाड़ियों की गिरी रैंकिंग, मिताली, मंधाना और दीप्ति को हुआ बड़ा नुकसान
पाकिस्तान पर वनडे की चौथी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के वावजूद महिला दिवस के दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए कोई अच्छी खबर नहीं आई है। बल्लेबाज हो या ऑलराउंडर सबकी रैंकिंग में गिरावट नजर आई है।
विश्व की दूसरी सबसे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मिताली राज चौथे पायदान पर खिसक गई है। कुछ ऐसा ही स्मृति मंधाना के साथ हुआ है। सलामी बल्लेबाज मंधाना भी 2 पायदान नीचे खिसक कर दसवीं रैंक पर आ गई है। इसके अलावा दीप्ति शर्मा को भी एक रैंक का घाटा हुआ है। सिर्फ झूलने गोस्वामी ही चौथी रैंक पर बनी हुई है।
मौजूदा विश्व कप के पहले पांच मैचों ने रैंकिंग में काफी हलचल मचाई है। लैनिंग विश्व कप अब तक के दो मैचों में क्रमश: 86 और 35 रन की बदौलत 727 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गईं हैं। वह अब शीर्ष स्थान से केवल 15 रेटिंग अंक दूर हैं, जिस पर वर्तमान में 742 अंकाें के साथ उनकी हमवतन एलिसा हीली काबिज हैं।
वहीं इंग्लैंड के खिलाफ पहले महिला विश्व कप मैच में शानदार शतक जड़ने वाली ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज राचेल हेन्स भी टॉप 10 बल्लेबाजों में जगह बनाने में कामयाब हुईं हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ 130 गेंदों पर 131 रन की शानदार पारी की बदौलत उन्होंने रैंकिंग में सातवां स्थान हासिल किया है। इसी मैच में शतक जड़ने वाली इंग्लैंड की नताली साइवर को भी फायदा हुआ है और वह पांच स्थानों की छलांग से छठे नंबर पर पहुंच गईं हैं।
इसके अलावा वेस्ट इंडीज की हेले मैथ्यूज को ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ ऑलराउंडर्स रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है। उन्होंने टूर्नामेंट ओपनर मैच में मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ 128 गेंदों पर 119 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी और गेंद के साथ दो विकेट भी निकाले थे। इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद वह ऑलराउंडर्स रैंकिंग में छह स्थानों के फायदे से चौथे, बल्लेबाजी रैंकिंग में 12 स्थानों की छलांग से 20वें और तीन स्थानों के फायदे से गेंदबाजों की सूची में 10वें नंबर पर आ गईं हैं।
रैंकिंग में ऊपर आने वाले अन्य खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीका की अयाबोंगा खाका शामिल हैं, जिन्हें बंगलादेश के खिलाफ पहले मैच में चार विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन से नंबर छह पर पहुंचने में मदद मिली है।
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लैनिंग न्यूजीलैंड में जारी 2022 महिला क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की बदौलत मंगलवार को जारी आईसीसी की ताजा महिला वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थानों के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गईं।Lanning, Haynes move up in batters list
— ICC (@ICC) March 8, 2022
Ayabonga Khaka soars in bowling chart
Hayley Matthews makes all-round gains
A lot of movements in the latest @MRFWorldwide ICC Womens ODI Player Rankings update.
https://t.co/MaJswVOBIS pic.twitter.com/ho8J1g652X